लखनऊ। शहर के कई इलाकों में शनिवार को सुधार कार्य के कारण बिजली परेशान करेगी। इनमें कपूरथला उपकेंद्र के सेक्टर-बी अलीगंज, चांदगंज गार्डन,फतेहपुर, बसंत पार्क, अलीगंज थाना, सीएमएस स्कूल और निरालानगर उपकेंद्र के रामकृष्ण मार्ग, रामकृष्ण मठ, आईटी चौराहा, आईटी कॉलेज, ग्लोब हॉस्पिटल के बगल अयोध्या रोड, अन्नपूर्णा अपार्टमेंट, गुल पैलेस, रॉयल पैलेस, विवेकानंदपुरी हाइडल कॉलोनी के आसपास सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक संकट रहेगा। (संवाद)