लखनऊ। बिजली लाइन की मरम्मत और पेड़ों की छंटाई के काम के कारण बुधवार को आठ मोहल्लों की बिजली दो से पांच घंटे तक बाधित रहेगी। अधिशासी अभियंता तकनीकी महानगर ने बताया कि विद्युत उपकेंद्र आईटीआई अलीगंज के विद्युत सेवा आयोग फीडर की बिजली सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक बाधित रहेगी। इससे महानगर विस्तार, प्रताप बाग, पांडे टोला और विज्ञानपुरी के आसपास क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को कटौती का सामना करना पड़ेगा। सीएम ग्रिड योजना के तहत केबल चढ़ाने के काम के लिए सुभाष पार्क महानगर उपकेंद्र के उपभोक्ताओं की बिजली सुबह 11 शाम चार बजे तक बाधित रहेगी।