रायबरेली। शहर के आईटीआई उपकेंद्र के बालापुर फीडर का तार शनिवार को टूटकर जमीन पर गिर गया। इससे 10 मोहल्लों की बिजली करीब डेढ़ घंटे तक बिजली बाधित रही। बालापुर फीडर से शिवाजी नगर, बालापुर, चतुर्भुजपुर, ज्योतिबानगर, सर्वोदय नगर समेत 10 मोहल्लों को बिजली की आपूर्ति होती है। शनिवार सुबह करीब आठ बजे डायट के पास तार टूटकर गिर गया। इससे बिजली गुल हो गई। अवर अभियंता उदेश कुमार ने बताया कि इसकी जानकारी मिलते ही टीम को मौके पर भेजकर तार जोड़कर आपूर्ति शुरू कराई गई। तार टूटने से करीब डेढ़ घंटे तक बिजली बाधित रही।