फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चार घंटे बंद रहेगी कई मोहल्लों की बिजली

Wed, 08 Nov 2023 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। आईटीआई और तेलियाकोट उपकेंद्र में बुधवार को अनुरक्षण कार्य कराया जाएगा। इसके चलते दोनों क्षेत्र में दिन में चार घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन

आईटीआई उपकेंद्र के अवर अभियंता उदेश कुमार ने बताया कि दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक मरम्मत कार्य कराया जाएगा। इसके चलते बालापुर, शिवाजीनगर, पीडब्ल्यूडी कॉलोनी, सर्वोदयनगर, घसियारी मंडी, इंडस्ट्रीयल एरिया, बरवारीपुर, मालिमऊ, पटेलनगर, जवाहर विहार कॉलोनी आदि मोहल्लों की बिजली प्रभावित रहेगी। तेलियाकोट के जेई हेमंत मिश्रा ने बताया कि अनुरक्षण कार्य के चलते सुबह 11 बजे से तीन बजे तक अमरनगर, कानपुर रोड, सुपर मार्केट, छोटी बाजार, कजियाना, तेलियाकोट, नदीतीर, रायपुर और अली मियां कॉलोनी की बिजली प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें