रायबरेली। जगतपुर क्षेत्र के 60 गांवों की बिजली रविवार को प्रभावित रहेगी। इस दौरान उपकेंद्र में अनुरक्षण कार्य किया जाएगा। काम पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी। अवर अभियंता चंद्रेश पटेल ने बताया कि उपकेंद्र से झकरासी, कैनाल, उमरी और थुलरई फीडर क्षेत्र के करीब 60 गांवों को बिजली सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक बंद रहेगी।