ऊंचाहार (रायबरेली)। नगर के उपकेंद्र में मंगलवार सुबह कंदरावां फीडर की केबल खराब हो गई। इससे कंदरावां, अरखा, सराय परसू, खरौली, गंगौली, ऊंचाहार देहात, कल्यानी, जब्बारीपुर समेत 150 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। उपकेंद्र के कर्मचारियों ने दूसरी केबल लगाई। पांच घंटे बाद आपूर्ति शुरू होने पर लोगों को राहत मिल सकी।अवर अभियंता लालमणि ने बताया कि केबल बदलकर आपूर्ति शुरू करा दी गई है। संवाद