लखनऊ। सुल्तानपुर रोड स्थित अंसल उपकेंद्र के तहत आने वाली हाईटेक टाउनशिप सुशांत गोल्फ सिटी में बृहस्पतिवार को चार घंटे तक बिजली बंद रहेगी। अधिशासी अभियंता जय प्रकाश ने बताया कि उपकेंद्र की मरम्मत के काम के कारण सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक पांच हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति पर असर पड़ेगा। उधर, पुरनिया और गोयल चौराहा उपकेंद्र अलीगंज के सेक्टर सी,डी, जे और आई सहित आसपास के इलाकों की सुबह 11 से दोपहर 1:30 बजे तक बिजली बंद रहेगी।