तेलीबाग। वृंदावन योजना के सेक्टर-चार में नहर रोड पर 11 हजार की लाइन के खंभे के तारों में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इसके बाद एकता नगर व आसपास के इलाके की बिजली तीन घंटे के लिए गुल हो गई। स्थानीय निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि दोपहर को गुल हुई बिजली शाम छह बजे के बाद आई।