फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में साढ़े सात घंटे बिजली गुल

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ।राजधानी में मंगलवार को कई इलाकों में बिजली संकट रहा। बुधवार को बारावफात जुलूस के मद्देनजर अमीनाबाद में सात घंटे की कटौती रहेगी।
विज्ञापन

राजाजीपुरम में बरसात से विद्युत परिवर्तक का तार जलने से साढ़े सात घंटे बिजली गुल रही। आस्था कॉलोनी के संतकबीरनगर क्षेत्र में सुबह 10 से शाम 5:30 बजे तक आपूर्ति ठप रही। उपभोक्ताओं को पानी की भी परेशानी हुई, पर शिकायत का समाधान नहीं मिला। अमीनाबाद उपकेंद्र के श्री राम रोड वितरण लाइन में खराबी से एक घंटे से अधिक बिजली नहीं रही। आरडीएसओ उपकेंद्र की तेजीखेड़ा वितरण लाइन में उच्च तनाव लाइन खराब हुई। इससे ढाई से तीन घंटे तक बिजली संकट बना रहा। गोमतीनगर के विश्वास खंड, विजय खंड, उजरियांव और विवेक खंड में भी कुछ देर बिजली बाधित हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें