फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: इंसुलेटर पंचर होने से चार घंटे बत्ती गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
सरोजनीनगर । बिजनौर के शारदा नगर विस्तार उपकेंद्र स्थित चंद्रावल फीडर के पोल का इंसुलेटर पंक्चर हो जाने से बृहस्पतिवार को तमाम गांवों की चार घंटे तक बत्ती गुल रही। सुबह 10 बजे चंद्रावल फीडर के 11000 वोल्टेज विद्युत लाइन के एक खंभे में लगा इंसुलेटर अचानक पंचर होने से नटकुर, चंद्रावल, सादुल्ला खेड़ा, बिजनौर, सीआरपीएफ गेट नंबर 3 और सैनिक विहार कॉलोनी सहित कई अन्य गांव मोहल्ले की सप्लाई बाधित हो गई। उपभोक्ताओं ने अवर अभियंता को फोन किया, जो रिसीव नहीं किया। एसडीओ से शिकायत की गई तब कर्मचारियों ने पहुंचकर इंसुलेटर बदला, तो दोपहर 2 बजे बिजली चालू हो सकी। इसी प्रकार सुबह करीब 8 बजे सरवन नगर के पास 11000 वोल्टेज विद्युत लाइन पर पेड़ गिरने से एक पोल टूट गया। जिसकी वजह से सरवर नगर और आसपास कॉलोनी व मोहल्ले में काफी देर तक विद्युत सप्लाई ठप रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें