फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एनटीपीसी की दो यूनिटों से बिजली उत्पादन शुरू

Sat, 25 Nov 2023 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। एनटीपीसी परियोजना में एक हफ्ते से बंद तीन यूनिटों में से दो चालू हो गईं। दोनों यूनियों से बिजली का उत्पादन शुक्रवार से शुरू हो गया। पांचवी यूनिट अभी बंद है। यूनिट चालू होने से परियोजना में 420 मेगावट बिजली उत्पादन बढ़ गया है। 17 नवंबर को बिजली की मांग कम होने के चलते परियोजना की 210-210 मेगावाट बिजली उत्पादन क्षमता वाली यूनिट एक, दो व पांच को प्रबंधन ने बंद कर दिया था। इससे परियोजना में 630 मेगावाट बिजली उत्पादन कम हो गया था। परियोजना की जनसंपर्क अधिकारी कोमल शर्मा ने बताया कि बिजली की मांग बढ़ने पर दोनों यूनिटों को चालू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें