फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बिजली गुल और डाकघर का काम ठप

विज्ञापन
डाकघर में काम ठप।
विज्ञापन
लखनऊ। वृंदावन सेक्टर-6 सी स्थित डाकघर में बिजली संकट के चलते आए दिन काम ठप हो जाता है। सोमवार को सुबह 10:30 बजे से 45 मिनट तक बिजली गुल रही। डाकघर आए लोगों ने बताया कि बिजली कटने पर उन्हें तब तक कतार में खड़े रहना पड़ता है, जब तक की बिजली चालू न हो जाए। पोस्टमास्टर राकेश कुमार ने बताया कि डाकघर के यूपीएस खराब है। इससे बिजली जाने पर कंप्यूटर काम नहीं करते। इसकी रिपोर्ट भेजी गई है। यूपीएस आते ही बिजली जाने का प्रभाव नहीं पड़ेगा और कार्य सुचारू रूप से चलता रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें