लखनऊ। शकुंतला मिश्रा उपकेंद्र का एक 10 एमवीए का पावर ट्रांसफार्मर रात को ओवरलोड हो जाता है। इस ओवर लोडिंग के कारण सोमवार रात 10 से 2 बजे तक कई दिन तक बिजली कटौती की जाएगी। मुख्य अभियंता राम कुमार ने बताया कि इस ट्रांसफार्मर से चार 11 केवी के फीडर चलते हैं। एक-एक फीडर की बिजली क्रम से एक-एक घंटे के लिए काटी जाएगी। उपभोक्ताओं को यह संकट चार से पांच दिन झेलना पड़ सकता। नया 5 एमवीए का नया ट्रांसफार्मर चालू हो चुका, मगर उससे बिजली आपूर्ति नहीं हो रही है। इस कारण जाहिदनगर, आवास विकास आदि इलाकों के उपभोक्ताओं को कुछ दिन परेशानी होगी।