फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पेड़ गिरने से टूटे तार व खंभा, बालिका गंभीर, बिजली गुल

Sun, 10 Dec 2023 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
गदागंज (रायबरेली)। क्षेत्र में शनिवार सुबह पेड़ काटने के दौरान एक मोटी डाल बिजली की लाइन पर गिर गई। इससे केबल के साथ बिजली का खंभा भी टूटकर गिर गया। खंभे की चपेट में आने से एक बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। इस हादसे दो हजार लोगों की बिजली शाम तक गुल थी।
विज्ञापन

क्षेत्र के जलालपुर धई में एक व्यक्ति नीम का पेड़ कटवा रहा था। उसके पास ही एक मदरसा है। उस मदरसे में पढ़ने वाली राबिया बानो (12) सुबह करीब आठ बजे गेट पर झाड़ू लगा रही थी। इसी दौरान पेड़ की मोटी डाल पास से गुजरी बिजली की लाइन पर गिर पड़ी।
इस हादसे में तारों के साथ बिजली का खंभा टूट कर गिर गया। उसकी चपेट में आने से राबिया बानो गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीण उसे सीएचसी दीनशाह गौरा ले गए, जहां से जिला अस्पताल और फिर ट्राॅमा सेंटर, लखनऊ रेफर कर दिया गया। मलकनपुर मतीनगंज निवासी सब्बन की बेटी राबिया जलालपुर धई में अपने ननिहाल में रहती थी।
विज्ञापन

गदागंज एसओ संतोष सिंह ने बताया कि बालिका के पिता की तहरीर पर ठेकेदार तुफैल, इदरीश और पेड़ मालिक वहाब के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उधर, वन दरोगा रमेश कुमार ने बताया कि पेड़ काटने के लिए विभाग से परमिट नहीं लिया गया था। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
उधर, तार व खंभा टूटने से बाधित हुई गांव के करीब दो हजार लोगों की बिजली शाम तक बहाल नहीं हाे सकी। अवर अभियंता नितीश दुबे ने बताया कि बिजली का खंभा टूटने से आपूर्ति बंद हुई है। बहाल करने के प्रयास किया जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें