फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 59 बड़े बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काटे

Sat, 04 Nov 2023 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। बिजली चोरी और बकाया बिल की वसूली के लिए पावर कॉर्पोरेशन की टीमों ने शुक्रवार को कई क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 59 बड़े बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काट दिए गए। इन पर बिल के आठ लाख रुपये बकाया हैं। यह अभियान त्रिपुला, डीह और छतोह उपकेंद्र क्षेत्र में चलाया गया। अधीक्षण अभियंता वाईएन राम ने बताया कि बिल का बकाया नहीं जमा करने वालों को पहले नोटिस दी जाती है। इसके बाद भी बिल नहीं जमा करने पर कनेक्शन काटे जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें