फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पांच घंटे गुल रही 75 हजार आबादी की बिजली

Sat, 07 Oct 2023 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। क्षेत्र के सवैया तिराहा उपकेंद्र की 33 केवी लाइन टूट जाने से क्षेत्र के लोगों की आपूर्ति शुक्रवार को पांच घंटे बाधित रही। भोर में बेहटा पुल के पास एक पेड़ की डाल टूटकर गिरने से बिजली की लाइन टूट गई थी। इससे आपूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन

उपकेंद्र की टीम को कई घंटे पड़ताल के बाद फाल्ट की जानकारी हुई। चार घंटे बाद मौके पर पहुंचे उपकेंद्र कर्मियों ने डाल को लाइन से हटाकर बिजली आपूर्ति शुरू कराई। करीब पांच घंटे तक आपूर्ति बाधित रहने से नगर के साथ इलाके की 75 हजार की आबादी को परेशानी उठानी पड़ी। अवर अभियंता शंभूनाथ ने बताया कि लाइन पर डाल गिरने से आपूर्ति बाधित हुई थी। लाइन को जोड़कर आपूर्ति शुरू करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें