लखनऊ। गोमतीनगर के मंत्री आवास उपकेंद्र इलाके में सात दिसंबर से लगातार तीन दिन उपभोक्ताओं को बिजली संकट का सामना करना पड़ेगा। मुख्य अभियंता सुशील गर्ग ने बताया कि उपकेंद्र के पुराने पैनल को बदलने का कार्य सात से नौ दिसंबर तक चलेगा। इससे सुबह 11 से शाम 5 बजे के बीच नियामक आयोग, वास्तु खंड, प्रदूषण नियंत्रण, विक्रांत खंड, विकल्प खंड, मंत्री आवास विजयंत खंड, वैभव खंड, एसएलडीसी सहित आसपास की बिजली अलग-अलग समय में बंद की जाएगी।