रायबरेली। पावर कॉर्पोरेशन की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत बृहस्पतिवार को 205 बकायेदारों के कनेक्शन काट दिए गए। उपकेंद्रों की टीमों ने ऊंचाहार, जगतपुर, रसूल, छतोह, सूची और डीह क्षेत्र में बिजली के बकायेदारों की जांच की। इन स्थानों पर 205 बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए। अधीक्षण अभियंता रामकुमार ने बताया कि कनेक्शन काटने से पहले सभी को नोटिस देकर बकाया बिल जमा करने के लिए कहा गया था। इसके बाद भी बिल जमा नहीं करने वालों के कनेक्शन काटे गए हैं।