विकास भवन सभागार में मंडल स्तरीय पोल्ट्री कॉन्क्लेव में मौजूद विभाग के अधिकारी और किसान।सोत्र व
लखनऊ। विकास भवन सभागार में सोमवार को मंडल स्तरीय पोल्ट्री सम्मेलन-2026 आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पोल्ट्री क्षेत्र का विकास और नए निवेश को बढ़ावा देना था। सम्मेलन में 73 करोड़ रुपये के निवेश संबंधी समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इससे लखनऊ मंडल में पोल्ट्री उद्योग को नई गति मिलने की उम्मीद है। संयुक्त विकास आयुक्त शिवकांत उपाध्याय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। अपर निदेशक (पोल्ट्री) अनिल कुमार सहित कई अधिकारी और निवेशक इसमें शामिल हुए। प्रतिभागियों को सरकारी योजनाओं, अनुदान और स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि इन निवेश प्रस्तावों से पोल्ट्री उत्पादन का विस्तार होगा। इससे रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और अंडा उत्पादन में आत्मनिर्भरता मिलेगी।