फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गड्ढा मुक्त मार्ग की भिनगा नगर में ही खुल रही पोल

Fri, 23 Aug 2024 05:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में बरसात के दिनों में गड्ढा व मार्ग का अंदाजा न हो पाने के कारण लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार चुप्पी साधे हैं। कलेक्ट्रेट चौराहे को परसा मार्ग से जोड़ने वाला मार्ग कलेक्ट्रेट व विकास भवन के बीच बगुरइयां मोड़ पर ही गड्ढा है। जहां हल्की बारिश से कई दिनों तक जलभराव की स्थिति रहती है।
विज्ञापन

यही हाल तहसील तिराहा से कानी बोझी परसा मार्ग, खैरी मोड़, ईदगाह तिराहा, दीवानी न्यायालय के निकट, इकौना मार्ग व दहाना मस्जिद सहित कई अन्य स्थानों पर है। जहां मुख्य मार्ग पर बने गड्ढे बरसात के दिनों में दुर्घटना का सबब बन रहे हैं। सबसे खराब स्थिति ग्रामीण क्षेत्रों की है। वहीं क्षतिग्रस्त मुख्य मार्ग व पटरियां दुर्घटना को आमंत्रण दे रही हैं। जिनकी मरम्मत न होने से लोग जान जोखिम में डाल कर सफर करने को मजबूर हैं।
जल निगम भी बिगाड़ रहा मार्ग की सूरत
जिले में हर घर नल योजना के तहत भिनगा व इकौना नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में पाइप लाइन बिछाई जा रही है। जिसमें पाइप डालने के बाद जल निगम की ओर से मार्ग मरम्मत कराना तो दूर इंटर लाकिंग व खड़ंजा भी दुरुस्त नहीं कराया गया। जिससे आए दिन हो रही बरसात के कारण मार्ग पर कीचड़ व फिसलन की समस्या है। वहीं कई बार वाहनों के फंसने से लोगों को परेशानी भी उठानी पड़ रही है। इसके बावजूद जिम्मेदार चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें