जानकीपुरम में स्कूल के सामने हुआ गड्ढा।
गुडंबा। जानकीपुरम की 60 फीट रोड पर पायनियर इंटर कॉलेज के मुख्य गेट के पास शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे सड़क पर गड्ढा हो गया। इससे वाहन चालकों के लिए हादसे का खतरा बढ़ गया है। आसपास के लोगों ने गड्ढे में पेड़ की टहनियां लगा दी हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, गड्ढा होने की सूचना पार्षद और जलकल विभाग के अधिकारियों को दे दी गई है।