फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हफ्ते भर में 10 रुपये महंगा हुआ आलू

Tue, 12 Aug 2014 11:37 AM IST
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
टमाटर और प्याज की बढ़ते दाम तो थम गए, लेकिन अब सब्जियों के राजा आलू ने अपनी आंखें तरेर ली हैं।
विज्ञापन


पिछले एक हफ्ते में आलू के भाव में प्रति किलो 8 से 10 रुपये तक इजाफा हुआ है।

रविवार को फुटकर बाजार में अव्वल पहाड़ी आलू 30 रुपये किलो बिका। वहीं सामान्य दर्जे के आलू की बिक्री 25 रुपये प्रति किलो के भाव से हुई।

एक पखवारे तक आलू की कीमत से खरीददारों को कोई राहत मिलने वाली नहीं है।

इंदिरानगर एचएएल सब्जी मंडी के फुटकर दुकानदार अशरफ ने बताया कि थोक बाजार में स्टोर से आलू की आवक कम हुई है।

इसके कारण बीते रविवार से इस रविवार तक आलू औसतन एक रुपये प्रति किलो महंगा हुआ है।

अशरफ ने बताया कि बीते रविवार को जो पहाड़ी आलू 17-20 रुपये किलो था, वह 25 से 30 रुपये किलो तक पहुंच चुका है।

साधारण साठा आलू जो 17-18 रुपये किलो बिक रहा था, उसका भी दाम 22 से 25 रुपये किलो हो गया है।

अशरफ ने बताया कि फरवरी में बारिश के कारण किसान आलू का स्टोर में भंडारण नहीं कर सके। इससे आलू खेतों में सड़ गया।

जो आलू आसपास के स्टोर में था, वही मंडियां तक पहुंच रहा था। अब दूरदराज के स्टोर से आलू की आवक हो रही, जिससे दाम बढ़े हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें