लखनऊ। ईरान पर हमलों व ईरान के सुप्रीम नेता अयातुल्ला अली खामेनई को दी धमकी के खिलाफ मंगलवार को छोटा इमामबाड़ा के बाहर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप और इस्राइल के राष्ट्रपति नेतन्याहू का पोस्टर व झंडा फूंक कर नाराजगी जताई गई। हैदरी टास्क फोर्स की ओर से आयोजित प्रदर्शन की अगुवाई करते हुए ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास ने कहा कि ईरान पर अमेरिका की बमबारी निंदनीय है। हैदरी टास्क फोर्स के अध्यक्ष मुन्ने आगा व महामंत्री जीशान जैदी ने इस्राइल के हमले को इंसानियत पर हमला बताया।