फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: युवती का अश्लील वीडियो रिश्तेदारों को भेजा, शादी तोड़ने की धमकी

Mon, 06 Nov 2023 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सलोन (रायबरेली)। युवती की शादी तय होने के बाद उसकी आपत्तिजनक फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के साथ रिश्तेदारों को भेजने का मामला सामने आया है। ऐसा करने का आरोप युवती के पूर्व प्रेमी पर है। वह युवती की शादी तोड़ने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती की मां ने रविवार को आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। महिला ने तहरीर में बताया कि उसकी बेटी का प्रतापगढ़ के जहानाबाद निवासी प्रदीप से कुछ साल पहले प्रेम-प्रसंग था। उस दौरान प्रदीप ने युवती की आपत्तिजनक फोटो खींचने के साथ वीडियो बना लिया। अब युवती की शादी दूसरी जगह तय हो गई है।
इसकी जानकारी होने पर प्रदीप ने युवती की आपत्तिजनक फोटो और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने के साथ रिश्तेदारों को भेज दिया है। इसकी जानकारी होने पर परिजनों ने विरोध किया तो उन्हें जानमाल की धमकी दी। इसके साथ युवती की शादी रुकवाने की धमकी दे रहा है। कोतवाल श्याम कुमार पाल का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें