वाणिज्य कर की खराब वसूली पर लखनऊ, सहारनपुर, बरेली, इलाहाबाद व
गोरखपुर के अधिकारियों को चेतावनी दी गई है।
आयुक्त वाणिज्य कर मृत्युंजय
कुमार नारायण ने कहा है कि वसूली में लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी।
उन्हें बताया गया कि अक्तूबर में 22.876 करोड़ के सापेक्ष 20.597 करोड़ की
वसूली की गई है।
आयुक्त ने अधिकारियों को
माहवार निर्धारित लक्ष्य पूर्ति की कमी को निश्चित कार्य योजना बनाकर समय
से पूरा करने के निर्देश दिए।
फैजाबाद व इटावा जोन को शत-प्रतिशत से अधिक
वसूली पर प्रशस्ति पत्र दिया। वसूली के लिए माह के पहले सप्ताह में रणनीति
तैयार करने के निर्देश दिए।
ऑफिस-ऑफिस की और खबरों के लिए यहां आएं...