फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सान्या गुप्ता को पूजा स्मृति पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के प्राचीन भारतीय इतिहास एवं पुरातत्व विभाग की शोधार्थी सान्या गुप्ता को सर्वश्रेष्ठ शोध पत्र प्रस्तुत करने के लिए पूजा भारती स्मृति पुरस्कार से नवाजा गया है। छात्रा को यह पुरस्कार संस्कृति मंत्रालय की ओर से 8 से 10 फरवरी तक राष्ट्रीय संग्रहालय संस्थान में आयोजित भारतीय कला इतिहास कांग्रेस के 32वें अधिवेशन में दिया गया। यह कार्यक्रम भारतीय महाकाव्यों का कला और संस्कृति में चित्रण थीम पर आधारित था। इसमें 38 सत्रों में करीब 150 शोधपत्र प्रस्तुत किए गए। सान्या का शोध पत्र रामो विग्रहवान धर्म : श्री राम जन्मभूमि मंदिर, अयोध्या में राम लला (बालक राम) की प्रतिमा के संदर्भ में धर्म की मूर्त अभिव्यक्त विषय पर आधारित था। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें