पॉलीटेक्निक: मॉक परिणाम में देख सकेंगे प्रवेश की स्थिति
लखनऊ। पॉलीटेक्निक में पहले चरण की प्रवेश काउंसिलिंग का परिणाम तीन जुलाई को जारी होगा। इससे पहले प्रवेश काउंसिलिंग के प्रतिभागी सीट आवंटन की संभावित परिणाम मंगलवार को यूपी संयुक्त प्रवेश परिषद की वेबसाइट पर देख सकेंगे। परिषद ने इस संबंध में दिशा निर्देश जारी किया है। परिषद के सचिव संजीव कुमार यादव ने बताया कि मंगलवार को परिषद के पोर्टल पर अभ्यर्थियों की मॉक परिणाम लॉगइन पर प्रदर्शित होगा। जिनको काउंसिलिंग की ओर से संस्थान या पाठ्यक्रम का आवंटन नहीं हुआ है, ऐसे अभ्यर्थी लॉगइन के जरिये दोबारा विकल्प का चयन कर सकेंगे। दो जुलाई रात 11:59 बजे तक चयन किए गए विकल्पों को अभ्यर्थी जोड़ या हटा सकते हैं। तीन जुलाई को जारी अंतिम परिणाम के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा।