पॉलीटेक्निक : तीसरे चरण की काउंसिलिंग 26 तक
लखनऊ। राजधानी सहित प्रदेश के पॉलीटेक्निक संस्थानों में दाखिले के तीसरे चरण की प्रवेश काउंसिलिंग शुक्रवार से शुरू हुई। तृतीय चरण में चयनित अभ्यर्थी प्रदेश के किसी भी राजकीय और अनुदानित पॉलीटेक्निक जाकर अपने दस्तावेज की जांच कराकर काउंसिलिंग में भाग ले सकते हैं। उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद के सचिव संजीव कुमार ने बताया कि यह प्रक्रिया 26 जुलाई तक चलेगी। चौथे चरण में अन्य राज्यों के विद्यार्थियों को प्रवेश का मौका दिया जाएगा। पॉलीटेक्निक में नए सत्र की कक्षाएं एक अगस्त से शुरू होंगी।