लखनऊ। पॉलीटेक्निक संस्थानों की मई से वार्षिक व सम सेमेस्टर परीक्षा की शुरुआत होनी है। इससे पहले 10 अप्रैल तक सभी इंजीनियरिंग विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन करने के निर्देश हैं लेकिन परीक्षा आवेदन के दौरान विद्यार्थियों को तकनीक समस्या आ रही है। विद्यार्थियों ने बताया कि किसी सेमेस्टर में एक विषय में बैक लगी है लेकिन आवेदन के दौरान तीन से चार विषयों में बैक दिखा रहा है। प्राविधिक शिक्षा परिषद के सचिव डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि आवेदन के दौरान कुछ विद्यार्थियों को तकनीकी समस्या आई थी लेकिन समय रहते इसे सही कर दिया गया।