फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलीटेक्निक: 15 जून तक अपलोड होंगे आंतरिक अंक

विज्ञापन
पॉलीटेक्निक: 15 जून तक अपलोड होंगे आंतरिक अंक
विज्ञापन
लखनऊ। पॉलीटेक्निक संस्थानों में संचालित डिप्लोमा इंजीनियरिंग परीक्षा के आंतरिक अंक 15 जून तक ऑनलाइन अपलोड होंगे। प्राविधिक शिक्षा परिषद ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। परिषद के सचिव डॉ. संतोष कुमार सिंह के अनुसार आंतरिक अंक अपलोड करने की अंतिम तिथि 5 जून निर्धारित की गई थी, लेकिन कई संस्थानों ने अभी तक अंक अपलोड नहीं किए हैं। छात्रों के हित को ध्यान में रखते हुए पोर्टल को 15 जून तक दोबारा खोला गया है। सभी राजकीय, अनुदानित और निजी संस्थानों के प्रधानाचार्यों को तय समय में अंक अपलोड करने का निर्देश दिया गया है। अंकों की प्रमाणित हार्डकॉपी को स्कैन करके 17 जून तक परिषद की ईमेल पर भेजना अनिवार्य है। समय पर कार्य पूर्ण न होने और परीक्षाफल बाधित होने पर पूरी जिम्मेदारी संबंधित संस्थानों के प्रधानाचार्यों की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें