पॉलीटेक्निक : चौथे चरण की काउंसिलिंग आज से
लखनऊ। पॉलीटेक्निक डिप्लोमा इंजीनियरिंग में दाखिले के चौथे चरण की काउंसिलिंग के आवेदन सोमवार (27 जुलाई) से शुरू होंगे। इस बार प्रदेश के साथ अन्य राज्यों के युवाओं को भी दाखिले का अवसर मिलेगा। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद के सचिव संजीव कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश के राजकीय, एडेड और निजी पॉलीटेक्निक में 1.62 लाख अभ्यर्थी प्रवेश के लिए योग्य थे। तीन चरणों की काउंसिलिंग में 50 हजार से अधिक युवाओं ने प्रवेश लिया। 1.10 लाख का प्रवेश अभी बाकी है। चौथे चरण में अन्य राज्यों के 12 हजार योग्य युवाओं को आवेदन का मौका मिलेगा। पहले चरण में सीट आवंटित होने के बाद प्रवेश न ले पाने वाले युवाओं को भी इस चरण में मौका मिलेगा। आवेदन 27 से 29 जुलाई तक होंगे, जिसके बाद सीट आवंटन होगा।