राजकीय, अनुदानित, पीपीपी व निजी क्षेत्र की पॉलिटेक्निक संस्थानों में प्रवेश के लिए प्रवेश आवेदन की तिथि 25 मई से बढ़ाकर 31 मई कर दी गई है।
प्राविधिक शिक्षा परिषद के सचिव ने कहा है कि इसके बाद ऑनलाइन करना संभव नहीं होगा।
उन्होंने बताया कि इसकी ऑनलाइन प्रवेश परीक्षाएं 20 से 30 जून के बीच प्रस्तावित हैं। जल्द ही परिषद की वेबसाइट पर इसका विस्तृत कार्यक्रम जारी किया जाएगा।