पॉलीटेक्निक : 26 के बाद गैर राज्यों के अभ्यर्थियों को मिलेगा प्रवेश
लखनऊ। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की ओर से जारी अधिसूचना में पॉलीटेक्निक में तीन चरणों की प्रवेश काउंसिलिंग के बाद गैर राज्यों के अभ्यर्थियों को प्रवेश मिलेगा। परिषद के सचिव संजीव कुमार ने बताया कि यूपी के अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। 26 जुलाई के बाद अन्य राज्यों के अभ्यर्थी चतुर्थ चरण की काउंसिलिंग में भाग ले सकते हैं। सीट आवंटन के बाद फ्लोट, फ्रीज विकल्प का चयन करना जरूरी है।