लखनऊ। राजकीय, अनुदानित और निजी पॉलीटेक्निक में संचालित डिप्लोमा इन फाॅर्मेसी पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को एक और मौका दिया गया है। चयन सूची में नाम होने के बावजूद जो विद्यार्थी ऑनलाइन काउंसिलिंग नहीं करा सके हैं, वह 12 से 13 फरवरी तक काउंसिलिंग करा सकेंगे। प्राविधिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी आदेश के अनुसार, नए प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं के लिए ही ये मौका है। परिषद की वेबसाइट पर छात्र-छात्राओं के नामांकन की प्रक्रिया के लिए 12 से 13 फरवरी की रात 12 बजे तक पोर्टल खोला जाएगा। (संवाद)