सूबे के एक वजीर हैं जो अजब-गजब फरमान जारी करते रहते हैं। कुछ महीने पहले एक फरमान जारी किया कि उनके विभाग में जितने भी वाहन चलते हैं, उनमें से पीछे देखने वाला शीशा हटवा दिया जाए।
वजीर के इस फरमान से अफसर परेशान। ड्राइवरों ने कहा कि पीछे देखने वाले शीशे के बगैर गाड़ी चलाना मुश्किल होगा।
विभागीय अधिकारियों ने इस पर अमल तो नहीं किया, पर यह फरमान लोगों के बीच चर्चा का विषय जरूर बन गया है।
लोग कह रहे हैं कि वजीर साहब पीछे की सीट पर ऐसा क्या करते रहते हैं जिसे वह अपने ड्राइवर से भी छिपाना चाहते हैं।