लखनऊ। चिनहट में रहने वाली महिला ने सिपाही पति पर महिला आरक्षी से संबंध होने व दहेज के लिए पीटकर घर से निकालने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़िता के मुताबिक 28 नवंबर 2017 को सिपाही से उनकी शादी हुई थी। कुछ दिन बाद उन्हें पता चला कि पति का संबंध एक महिला से है। एक महिला आरक्षी से भी नजदीकी है। इस मामले में कोर्ट में मुकदमा भी चल रहा है। इसके बावजूद बातों को छिपाकर आरोपी ने 22 लाख रुपये दहेज लेकर पीड़िता से शादी कर ली। आरोपी दहेज में आठ लाख रुपये और मांग रहा था। असमर्थता जताने पर पिटाई करता था। इससे उनका गर्भपात भी हो चुका है। आरोपी ने सारे जेवर लेकर पीड़िता को घर से निकला दिया। चिनहट पुलिस के मुताबिक आरोपी सिपाही के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।