फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव ड्यूटी पर आए दीवान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। नोएडा से चुनाव ड्यूटी करने राजधानी आए एक दीवान की मंगलवार को गुडंबा इलाके में अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। गुडंबा इंस्पेक्टर सतीश चंद्र साहू के मुताबिक, मूल रूप से बागपत के रहने वाले सेंसर पाल (52) पुलिस कमिश्नरेट नोएडा में दीवान पद पर तैनात थे। वह चुनाव ड्यूटी पर लखनऊ आए थे। मंगलवार सुबह गुडंबा स्थित इंटीग्रल यूनिवर्सिटी में ड्यूटी पर जाने के लिए तैयार होते समय अचानक सेंसर की तबीयत खराब हो गई। साथी पुलिसकर्मियों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें