फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: भ्रामक पोस्ट करने वालों पर पुलिस करेगी कार्रवाई

Thu, 26 Feb 2026 02:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
रहीमाबाद क्षेत्र के ससपन मार्केट में हुई बैठक में मौजूद पुलिस अ​धिकारी व संभ्रांत नागरिक।
विज्ञापन
मलिहाबाद। होली और ईद के त्योहारों पर सतर्कता बरतने के लिए रहीमाबाद क्षेत्र के ससपन मार्केट में बुधवार शाम इंस्पेक्टर अरुण कुमार ने बैठक की। इसमें ग्रामीण, धर्मगुरुओं तथा जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। अरुण कुमार ने त्योहारों पर आपसी भाईचारा बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अफवाह न फैलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर भ्रामक व आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीजे की आवाज निर्धारित मानकों के अनुसार रखने और जुलूस निर्धारित मार्ग से ही निकालने के निर्देश दिए।

रहीमाबाद क्षेत्र के ससपन मार्केट में हुई बैठक में मौजूद पुलिस अधिकारी व संभ्रांत नागरिक।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें