फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जादूगर ओपी शर्मा के कुत्ते की तलाश में दो घंटे भटकी पुलिस, मिलने पर जादूगर ने की तारीफ

Wed, 10 Jul 2019 05:25 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अपने कुत्ते के साथ ओपी शर्मा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

हुसैनगंज के रविंद्रालय से मंगलवार सुबह मशहूर जादूगर ओपी शर्मा का कुत्ता लापता हो गया। क्रोकर स्पेनियल नस्ल का कुत्ता उनके शो में करतब दिखाता है।

विज्ञापन


पुलिस टीम ने दो घंटे की तलाश के बाद अलीगंज से कुत्ते को बरामद कर लिया।

लोको चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार वर्मा के मुताबिक, मंगलवार सुबह जादूगर का कुत्ता अचानक लापता हो गया। चौकी प्रभारी लोको को प्रभारी निरीक्षक हुसैनगंज ने कुत्ते को तलाशने की जिम्मेदारी सौंपी।

चौकी प्रभारी की टीम दो घंटे तक हुसैनगंज से लेकर अलीगंज तक कुत्ते की तलाश में भटकती रही।

इस बीच अलीगंज में कुत्ते के होने की जानकारी मिली, वहां से कुत्ते को सुरक्षित लेकर रविंद्रालय पहुंचे और जादूगर ओपी शर्मा को सौंप दिया। ओपी शर्मा ने पुलिस टीम की प्रशंसा की।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें