निगोहां। घरवालों से नाराज होकर जान देने जा रहे युवक को पुलिस ने पकड़ लिया। फिर उसे समझा-बुझाकर परिजनों के हवाले कर दिया। निगोहां निवासी अरविंद रावत (24) परिजनों से नाराज होकर सोमवार रात कस्बे के किनारे आम के बगीचे में पहुंचा और फंदा लगाने लगा। यह देखकर बाग मालिक ईशान शुक्ल ने थानाध्यक्ष को सूचना दे दी। कुछ ही देर में चौकी इंचार्ज निगोहां अमित वर्मा व सिपाही अरविंद पटेल मौके पर पहुंच गए और युवक को रोक लिया। थानाध्यक्ष अनुज तिवारी ने बताया कि अरविंद मजदूरी करते हैं। ग्रामीणों में चर्चा थी कि वह पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुका है।