फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : राजस्व परिषद के पूर्व निजी सचिव विवेकानंद डोबरियाल के बेटे समीर की तलाश में दबिश

Mon, 29 Aug 2022 04:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

गोमतीनगर में समीर के दो करीबियों से एक घंटे तक पूछताछ की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। समीर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मुकदमा गोमतीनगर थाने में दर्ज है। वहीं, विवेकानंद डोबरियाल अब पुलिस की पूछताछ से बच रहा है।
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्व परिषद के पूर्व निजी सचिव विवेकानंद डोबरियाल के बेटे समीर डोबरियाल की तलाश में क्राइम ब्रांच की टीम ने रविवार सुबह तीन जगह दबिश दी, लेकिन समीर पुलिस के हाथ नहीं लगा। इस मामले में पुलिस ने समीर के दो करीबियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। मालूम हो कि विवेकानंद डोबरियाल के खिलाफ कैसरबाग, सरोजनीनगर में तीन मुकदमे दर्ज हुए थे। डोबरियाल पर कई जमीनों के फर्जी दस्तावेज तैयार कर बेचने का आरोप है। डोबरियाल ने अपने बेटे समीर के बारे में कई जानकारियां पुलिस को दी थीं। इसके बाद उसकी तलाश में तीन टीमों ने रविवार को खुर्रमनगर स्थित आवास, गोमतीनगर और सरोजनीनगर में दबिश दी। गोमतीनगर में समीर के दो करीबियों से एक घंटे तक पूछताछ की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। समीर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मुकदमा गोमतीनगर थाने में दर्ज है। वहीं, विवेकानंद डोबरियाल अब पुलिस की पूछताछ से बच रहा है। पुलिस की राजस्व परिषद के कर्मचारियों से आमना सामना कराने की तैयारी धरी रह गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें