फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Abbas Ansari: मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास की तलाश में कई जगह छापेमारी, गैर जमानती वारंट हो चुका है जारी

Mon, 25 Jul 2022 09:53 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी की तलाश जारी है। पुलिस ने सोमवार को कई जगह छापेमारी की। शस्त्र लाइसेंस को लेकर उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है।
विज्ञापन
मेट्रो सिटी आवास में अब्बास की तलाश में पहुंची पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे व मऊ से सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। लखनऊ कमिश्नरेट की पुलिस ने अब्बास को गिरफ्तार करने के लिए लखनऊ, मऊ, गाजीपुर व दिल्ली स्थित पांच ठिकानों पर दबिश दी है। यही नहीं पुलिस ने उनके गृह जिले मऊ और गाजीपुर में डेरा डाल दिया है। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि 12 अक्तूबर 2019 को महानगर थाने में तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने अब्बास अंसारी के खिलाफ जालसाजी का मामला दर्ज कराया था। इसमें आरोप लगाया है कि अब्बास ने 2012 में डीबीडीएल गन का लाइसेंस लिया और इसे दिल्ली के पत्ते पर स्थानांतरित करवा लिया। बाद में खुद को विख्यात निशानेबाज दिखाकर दिल्ली वाले शस्त्र लाइसेंस पर कई हथियार खरीद लिए।

पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट एमपी-एमएलए कोर्ट में दाखिल कर दी है। कोर्ट में अब मामले की सुनवाई चल रही है। बार-बार आदेश देने पर अब्बास कोर्ट में हाजिर नहीं हुए तो कोर्ट ने 15 जुलाई को उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया। इसमें 27 जुलाई तक अब्बास को गिरफ्तार कर कोर्ट को सूचना देने की बात कही गई है। इसी आदेश के अनुपालन में पुलिस लगातार दो दिनों से दबिश दे रही है।
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर के मुताबिक पुलिस टीम अब्बास को गिरफ्तार करने के लिए मऊ, गाजीपुर और दिल्ली में दबिश दे रही है। पुलिस टीम ने लखनऊ के पेपर मिल कॉलोनी स्थित मेट्रो सिटी व न्यू विधायक आवास हजरतगंज में भी दबिश दी लेकिन वह हाथ नहीं लगा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें