फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालकटोरा पुलिस ने हुक्काबार में मारा छापा, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। तालकटोरा पुलिस ने शनिवार देर रात राजाजीपुरम के शिवा प्लाजा स्थित हुक्का बार में छापा मारा। वहां से संचालक सहित दो लोगों को पकड़कर थाने ले आई। थाना प्रभारी संजय राय ने बताया कि राजाजीपुरम सेक्टर-12 स्थित शिवा प्लाजा में रिलैक्स प्वाइंट के नाम से हुक्का बार चलने की सूचना मिली थी। सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक विजय यादव व संतोष पटेल को किशोर सहित एक युवक गौरव निगम हुक्का पीता मिला। पुलिस मौके से प्लाजा निवासी संचालक सिद्धांत कपूर व अमन विहार के गौरव निगम और किशोर को हुक्का बार से पकड़कर तालकटोरा थाना ले आई और उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें