फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसिक मंदित व्यक्ति पर टूटा पुलिस वालों का कहर, लाठियों से पीटा, वीडियो वायरल

Sun, 27 Sep 2020 06:36 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मानसिक मंदित व्यक्ति पर लाठियां बरसाती पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

राजधानी लखनऊ के चौक इलाके में कोनेश्वर चौकी के पास पुलिसकर्मियों ने संवेदनहीनता की सारी हदें पार करते हुए एक मानसिक रूप से मंद व्यक्ति की मदद करने की जगह उसे लाठियों से पीटा।

विज्ञापन


इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि पुलिसकर्मी उसे पीट रहे हैं और युवक खुद को बचाने की कोशिश कर रहा है।

हालांकि, पीटे जाने पर युवक ने खुद भी पुलिस से हाथापाई शुरू कर दी। इस घटना का वीडियो वायरल होने से लोग पुलिस की संवेदनहीनता पर सवाल उठा रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें