फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने जारी की कमलेश के कातिलों की फोटो, दोनों के सिर पर ढाई-ढाई लाख का इनाम घोषित

Mon, 21 Oct 2019 09:32 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
कमलेश के कातिल : मोइनुद्दीन और अशफाक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हिदुंवादी नेता कमलेश तिवारी के कातिलों की फोटो यूपी पुलिस ने सोमवार शाम को जारी कर दी। इनके नाम मोइनुद्दीन और अशफाक बताए गए हैं। इन दोनों के सिर पर सोमवार को डीजीपी ने ढ़ाई-ढ़ाई लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। 
विज्ञापन


सोमवार को ही नागपुर एटीएस ने एक और संदिग्ध को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी का नाम सैय्यद आसिम अली बताया जा रहा है। नागपुर पुलिस ने बताया कि सैय्यद दूसरे हत्यारों के साथ लगातार संपर्क में था। पुलिस ने बताया कि कमलेश तिवारी की हत्या में इसकी मुख्य भूमिका थी।
विज्ञापन

इससे पहले इस मामले से जुड़े तीन आरोपियों को यूपी एटीएस गुजरात से पकड़कर लखनऊ लेकर चुकी है। जिनसे एटीएस मुख्यालय में पूछताछ की गई। वहीं, शनिवार शाम को पुलिस ने लखनऊ के कैसरबाग स्थित खालसा होटल के उस कमरे की तलाशी ली, जिसमें कमलेश तिवारी के हत्यारे ठहरे हुए थे।

शुक्रवार दोपहर वारदात के बाद दोनों वापस होटल पहुंचे और कपड़े बदलकर भाग गए। पुलिस ने शनिवार देर रात होटल के कमरे से कमलेश की हत्या में इस्तेमाल चाकू और खून से सना भगवा रंग का कुर्ता बरामद किया था। 

बरामद सामान को फोरेंसिक जांच के लिए भेजकर कमरा सील कर दिया गया। रिसेप्शन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में हत्यारों की मिठाई का डिब्बा लेकर बाहर जाते व अन्य तस्वीरें मिल गई हैं। पुलिस ने रजिस्टर व फुटेज कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें