फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्षद ने खुद रची थी साजिश: बोला - जब घर पर रहूं तब हमला करना, गनर लेना और विरोधी को फंसाना था मकसद

Tue, 03 Oct 2023 02:11 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

भाजपा पार्षद ने सरकारी गनर और विरोधी को किनारे लगाने की चाहत में साजिश रची थी। अगर वीडियो सोशल मीडिया पर न वायरल होता तो अपने मंसूबे में कामयाब हो जाता।
विज्ञापन
भाजपा पार्षद रामूदास कनौजिया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकारी गनर हासिल करने और विरोधी को फंसाने के लिए खुद के घर पर हमला करवाने वाले फैजुल्लागंज चतुर्थ वार्ड के भाजपा पार्षद रामूदास कनौजिया पर सोमवार को पुलिस कार्रवाई से बचती रही। पार्षद के इशारे पर उनके घर पर सुतली बम फेंकने और पथराव करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के पास से चार सुतली बम भी बरामद हुए हैं। वारदात में और आठ लोग शामिल थे। इनकी तलाश में पुलिस टीमें लगी हैं।

विज्ञापन


पुलिस को रविवार को ही साक्ष्य मिल गए थे कि पार्षद ने खुद अपने घर पर हमला कराया। अपने प्रेसनोट में भी पुलिस ने इसका साफ-साफ जिक्र किया। यही नहीं यह भी बताया कि पार्षद ने हमला इसलिए करवाया ताकि अपनी जान का खतरा दिखाकर गनर हासिल कर सके। बहरहाल कार्रवाई नहीं होने के सवाल पर अफसर दलील दे रहे हैं कि पार्षद के खिलाफ और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें - जाति जनगणना पर गर्मायी राजनीति: बीजेपी के सहयोगी दलों ने भी उठा दी मांग, भाजपा ने ओढ़ी 'राजनीतिक चुप्पी'
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मप्र में सीटों का बंटवारा: सपा के लिए दस सीटें छोड़ सकती है कांग्रेस, 2003 में जीते थे सपा के 7 विधायक


वीडियो सामने आया और पुलिस की जांच की दिशा ही बदल गई
पार्षद रामूदास ने शनिवार देर रात पुलिस को सूचना दी थी कि उनके घर पर सुतली बम से हमला और पथराव हुआ है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया था। पर, इसके कुछ ही घंटे बाद पार्षद के दफ्तर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसने उनकी हमले की पटकथा को पलीता लगा दिया। वीडियो में एक शख्स हाथों में सुतली बम लिए हुआ दिखाई दिया। यहीं से पुलिस की जांच दूसरी तरफ घूम गई।
विज्ञापन


गिरफ्तार होने वालों में इंस्टाग्राम वीडियो लाइव करने वाला भी
एडीसीपी नॉर्थ एआर शंकर ने बताया कि हमले के मामले में फैजुल्लागंज निवासी शेखर राजपूत, प्रियांशु शुक्ला, सूरज राजपूत और पंकज गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनमें शेखर राजपूत वही है जिसने इंस्टाग्राम वीडियो लाइव किया था। इनके अलावा घटना में शामिल रहे और लोगों की पहचान कर ली गई है। इन सभी की गिरफ्तारी के प्रयास चल रहे हैं। पुलिस का कहना है कि घटना के खुलासे में वीडियो से मदद मिली। साक्ष्य के तौर पर उसको केस में शामिल किया गया है।

पार्षद ने कहा था-घर पर रहूं तो हमला करना
एसीपी अलीगंज आशुतोष कुमार ने बताया कि आरोपियों से लंबी पूछताछ की गई। आरोपियों ने बताया कि वे सभी पार्षद के दफ्तर में बैठकर शराब पी रहे थे। इसके पहले पार्षद रामूदास ने उनसे कहा था कि रात में जब वह घर पर रहें, तब तुम लोगों को हमला करना है। इसलिए सुतली बम और ईंट-पत्थर जुटाए थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें