सुल्तानपुर जिले के लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के धारियमऊ में पुलिस व आबकारी विभाग की टीम ने रेड डाली। इस दौरान अवैध शराब की फैक्ट्री पर छापा मारा और भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की। पुलिस व आबकारी की टीम ने इस धरपकड़ में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दो लोग फरार हो गए।