काकोरी के सैदपुर महेरी प्राथमिक विद्यालय में दो लोगों पर मिड डे मील में
जहर मिलाने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा हुआ।
ग्रामीणों के अनुसार
सैदपुर (नवीन) में सोमवार को गांव के ही दो युवक फारुख और शकील बीएलओ से
मिलने के लिए विद्यालय आए थे।
फारूख ने बिना बताए मिड-डे मील के लिए बनी
खिचड़ी में हाथ डाल दिया। इसके बाद दोनों तुरंत वहां से खिसक लिए। यह देखकर रसोइया भगवान देई को कुछ शक हुआ।
उसने इसकी सूचन प्रधानाचार्य और ग्राम प्रधान को दी। इसके बाद
मिड-डे मील फेंक दिया गया।
वहीं प्रधानाध्यापिका रीता गुप्ता का कहना है कि
स्कूल में एरा मेडिकल कॉलेज की टीम आई थी जिसकी वैक्सीन की शीशी स्कूल
में छूट गई थी।
उसी को ग्रामीणों ने जहर की शीशी समझ लिया। पुलिस ने मिड-डे
मील का सैंपल जांच के लिए ले लिया है।