लखनऊ। राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान ने सरदार वल्लभभाई पटेल की स्मृति में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया। हजरतगंज स्थित कार्यालय में आयोजित गोष्ठी की अध्यक्षता डॉ. शोभा दीक्षित भावना ने की। मुख्य अतिथि विशेष सचिव भाषा कामता प्रसाद सिंह, विशिष्ट अतिथि संयुक्त सचिव, ग्राम्य विकास विभाग चंद्रिका प्रसाद वर्मा, उपसचिव हरी लाल सिंह और मुख्य वक्ता उपसचिव गृह विभाग अभय रंजन सिंह उपस्थित रहे। संस्थान के अध्यक्ष डॉ. अखिलेश मिश्रा ने कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस हमें देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा देता है। महामंत्री डॉ. सीमा गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय एकता हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ.उमेश आदित्य, सुरेंद्र शर्मा, विपुल मिश्र, जयेंद्र चतुर्वेदी, विवेक,अभिषेक पांडेय, आदि लोग मौजूद रहे।