फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सुनाईं कविताएं, सम्मानित हुए रचनाकार

Mon, 29 Dec 2025 02:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
गोमतीनगर के हुसड़िया चौराहे के निकट हिंदी मीडिया सेंटर में आभूषण काव्यात्मक अभिव्यक्ति पटल की ओ
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर के हुसड़िया चौराहे के निकट हिंदी मीडिया सेंटर में आभूषण काव्यात्मक अभिव्यक्ति पटल की ओर से काव्य समारोह हुआ। अध्यक्ष डॉ. अलका गुप्ता प्रियदर्शिनी के संयोजन में रचनाकारों ने काव्यपाठ किया। इस दौरान कृति मेरे राघव का विमोचन भी किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. उषा सिन्हा की मौजूदगी में हुए काव्य समारोह में ऋतु श्रीवास्तव ने पढ़ा- बेटी चली ससुराल मांग में सेंदुर है...। डॉ. माधवी मिश्रा ने सुनाया- प्रेम का एक कठिन इतिहास रचा रचनाकारों ने...। डॉ. रेखा गुप्ता, अदिति प्रभाकर अदिति, डॉ. हरी प्रकाश हरि, डॉ. अनुराधा पांडेय, पूर्णिमा संघी बंसल, गीता रस्तोगी, शालिनी राय, अजीत सिंह शामली, सुरेश चंद्र गुप्ता ने भी काव्यपाठ किया। सभी रचनाकारों को प्रमाणपत्र व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

गोमतीनगर के हुसड़िया चौराहे के निकट हिंदी मीडिया सेंटर में आभूषण काव्यात्मक अभिव्यक्ति पटल की ओ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें